फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहावर में बस व ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत, ऑटो सवार दो की मौके पर मौत

विज्ञापन
clash between auto and bus, two died - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग पर ग्राम कनोई पेट्रोल पंप के निकट एक बारात की बस व ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस में लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने ऑटो सवार दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी ऑटो सवार के पास से मिले मोबाइल के द्वारा उनके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई है। बताया गया कि सहावर-गंजडुंडवारा मार्ग पर ग्राम कनोई पेट्रोल पंप के निकट गंजडुंडवारा की ओर से आ रही बरात की प्राइवेट बस व सहावर की ओर से आ रहे ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें ऑटो चालक नरोत्तम निवासी करनपुर थाना पटियाली और जोगिंदर सिंह निवासी ग्राम खरगी थाना मिरहची जिला एटा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के पास से मिले मोबाइल के जरिए मृतकों के परिवार को सूचना दी गई है। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि बस व ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें