फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: 70 सपा नेताओं समेत 800 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा, मतगणना के बाद हुआ था बवाल

Fri, 11 Mar 2022 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जसराना सीट से जीते सपा प्रत्याशी को प्रमाणपत्र में देरी से सपा कार्यकर्ता भड़क गए थे। इसके बाद गुरुवार रात को जमकर बवाल हुआ था। 
विज्ञापन
मतगणना के बाद हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में मतगणना के बाद हुए बवाल के मामले में 70 सपा नेताओं सहित 800 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को मतगणना के बाद जसराना से जीते सपा प्रत्याशी सचिन यादव को प्रमाणपत्र में देरी होने पर सपा समर्थकों ने जमकर बवाल किया था। 

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग, सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। इस मामले में थाना शिकोहाबाद पुलिस ने चौकी प्रभारी माधवगंज, चौकी प्रभारी सब्जी मंडी और आगरा गेट चौकी प्रभारी की तहरीर पर 850 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

गुरुवार रात को हुआ था बवाल 

जसराना विधानसभा सीट की मतगणना समाप्त होने के बाद गुरुवार रात को सपा प्रत्याशी सचिन यादव को विजयी होने का प्रमाणपत्र देने में देरी करने और भाजपा नेताओं द्वारा री-कांउटिंग की मांग करने पर सपा कार्यकर्ता भड़क गए थे। सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर पथराव, फायरिंग करते हुए कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए थे। 

विज्ञापन

घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वाहनों में सवार लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे थे। इस बीच सपा समर्थकों ने मतगणना स्थल के आसपास लगे बैरियरों को भी तोड़ दिए थे। पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा था। करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया। 

एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि तीन चौकी प्रभारियों की तहरीर पर तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। तीन मुकदमों में 70 लोगों को नामजद करते हुए करीब आठ सौ अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें