कासगंज के पटियाली में सेंट्रल बैंक के बाहर चालान जमा करने को दावेदारों की लगी लाइन
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों में बेहद उत्सुकता दिखाई दे रही है। चुनाव के लिए दावेदार दस्तावेज पूरे करने में जुटे हुए हैं। कोई सरकारी और सहकारी बैंकों से नो ड्यूज ले रहा है तो कोई जमानत राशि का चालान अभी से जमा कर रहा है। ऐसे में बैंकों में भीड़ बढ़ रही है।
वहीं, कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी के साथ बढ़ रहा है तो बैंकों की भीड़ खतरे का संकेत दे रही है। शहर मुख्यालय के अलावा कस्बाई क्षेत्रों में भी बैंकों में भीड़ का आलम है। बैंक के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। पटियाली सेंट्रल बैंक के बाहर बुधवार को लंबी लाइन थी। यहां अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाए थे। इसलिए सख्ती और बेहतर व्यवस्थाओं की बेहतर जरूरत है। संवाद