ताज के हाई सिक्योरिटी जोन के नजदीक ताजनगरी फेज-1 में बुधवार रात को बदमाशों ने रेस्तरां संचालक के चचेरे भाई की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरी गोली चलाई, जोकि कर्मचारी की गर्दन को रगड़ती हुई निकल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुस्साहसिक वारदात के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश में लगी है।
ये भी पढ़ें-
UP Board Result 2025: 12वीं में शिव कुमार ने सबको पछाड़ा, यहां देखें आगरा के10वीं और 12वीं की टॉप-10 लिस्ट
वहीं इस घटना के बाद एक आपत्तिजनक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। इसमें दो युवक आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं। सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की बातें कही गई हैं। हत्याकांड को अंजाम देने का दावा भी कर रहे हैं। हालांकि ये युवक दो युवकों की हत्या की बात कर रहे हैं, पहला झूठ तो ये ही है। फायरिंग में गुलफाम नाम के युवक की जान गई, वहीं सैफ नाम के दूसरे युवक की गर्दन से गोली रगड़ते हुए चली गई।
ये भी पढ़ें-
Agra: ग्वालियर हाईवे पर जलभराव देख भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कीचड़ में खुद कूद पड़े...देखें वीडियो
ये थी पूरी घटना
घायल सैफ अली ने बताया कि बुधवार रात को 12 बजे के बाद रेस्तरां बंद करने की तैयारी चल रही थी। वह सभी सामान समेटने में लगे हुए थे। इसी बीच बाइक से आए तीन युवकों ने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दी। दो युवक रेस्तरां पर पहुंचे। गुलफाम ने कहा कि क्या चाहिए, रेस्तरां तो बंद हो चुका है। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाली और गुलफाम के सीने से सटाकर गोली मार दी। इस पर सैफ चिल्लाया तो दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली सैफ की गर्दन को रगड़ती हुई निकल गई। इसके बाद बदमाश बेखौफ अंदाज में बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंची, जहां गुलफाम को मृत घोषित कर दिया।