एटा। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत अल्पसंख्यक बहुल बस्तियों का कायाकल्प होना था। इसके लिए सर्वे कराकर 25 फीसदी आबादी वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया जाना था। सर्वे में अलीगंज नगर पालिका क्षेत्र को छोड़कर जिले का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं मिला जो 25 फीसदी से अधिक आबादी वाला हो।
केंद्र सरकार ने बीते माह जिले के 25 फीसदी अल्पसंख्यक वाले आबादी क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। जहां इस शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल, आवास आदि की सुविधाएं एवं सहूलियत उपलब्ध करानी थीं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी ब्लाकों से सर्वे कर इसकी सूचना मांगी थी। लेकिन अलीगंज नगर पालिका क्षेत्र को छोड़कर ऐसा कोई क्षेत्र नहीं मिला जहां 25 फीसदी अल्पसंख्यक आबादी हो। सर्वे रिपोर्ट में इस दायरे के आसपास पहुंच रहा है। विभाग की ओर से सर्वे रिपोर्ट की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने की थी योजना
अल्पसंख्यक खासकर मुस्लिमों के अधिकतर बच्चे शिक्षा से दूर रहते हैं। इस योजना से बच्चों को जोड़ऩे की कवायद थी। यहां समुदाय की सहमति पर स्मार्ट स्कूल बनाया जाएगा। स्मार्ट क्लासेज में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। विशेष तौर पर इन स्कूलों में उर्दू का एक शिक्षक रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत 25 फीसद अल्पसंख्यक आबादी वाले स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। ब्लाकों से जो रिपोर्ट आई थी वह उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अलीगंज नगर पालिका इस दायरे में आ सकती है। अबुल कलाम, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी