फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उपकेंद्रों से बंद रही बिजली, परेशान हुए लोग

विज्ञापन
08एमएनपी-38-नगला जुला में बिजली चेकिंग करती टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के दो विद्युत उपकेंद्र से बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र और ज्योंती रोड विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को 33 केवी लाइन में ब्रेकर लगाए गए। इसके चलते सिविल लाइन उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बंद रही। आपूर्ति बंद रहने से शहर के सिविल लाइन, दीवानी रोड, राधारमन रोड, कचहरी रोड, गोपाल नगर, हिंदपुरम, आजाद नगर, नगला पजाबा, भरतवाल, शीतला धाम के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ज्योंती रोड विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बंद रही। इससे ज्योंती रोड, आगरा रोड, जनयुग नगर, रामलीला मैदान, दरीबा, महमूद नगर, ककरैया, नगला रते, नगला मूले आदि क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही। शाम को छह बजे के बाद ही आपूर्ति चालू कराई जा सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

675 बिजली कनेक्शन काटे
बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले में बिजली बकाएदारों के 675 कनेक्शन काट दिए। खंड एक में 72, खंड दो में 241 और खंड तीन में 362 कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं को टीम ने बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें