फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रा साउंड सेंटरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर में बाल संरक्षण समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अमॉपुर ब्लाक स्तरीय बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की बैठक विकास खंड सभागार में हुई। इसमें लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की बात कही गई। जिला प्रोवेशन अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्याओं पर अंकुश लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण करने पर रोक है। यदि कोई सेंटर लिंग का परीक्षण करता है तो उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ललितेश ने बताया कि दत्तक ग्रहण के लिउ नि:संतान दंपती बच्चा गोद लेने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा संचालित वेब पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर बच्चा गोद ले सकते है। सीडीपीओ श्यामा मिश्रा को ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन करने के निर्देश दिए। ब्लाक प्रमुख शैलेश यादव, चेयरमैन चांदअली ने सहयोग देने का आश्वासन दिया।
ह्यूमन वेलफेयर एंड डेवलपमेंट एजूकेशनल सोसायटी सदस्य वारिश हुसैन ने किसी भी अस्पताल में बेटी पैदा होने पर खुशियां मनाने के लिए अपील व योजना को सफल बनाने के लिए अपेक्षित योगदान करने का आश्वासन दिया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली।
विज्ञापन

रामायण सिंह यादव, संरक्षण अधिकारी ललितेश, एबीएसए गिर्राज सिंह, एसआई अमांपुर श्याम सिंह, प्रधान सहायक साबिर अली, लेखाकार अवनीश कुमार, कम्पयूटर आपरेटर शिव मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें