फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिन में पूर्ति विभाग ने बनाए 13 हजार राशन कार्ड

विज्ञापन
08एमएनपी-22-कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में पूर्ति विभाग पूरे जोश के साथ कार्य में जुटा हुआ है। विभाग ने 45 दिन में 13 हजार नए राशन कार्ड बनाए हैं। 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद किसी को राशन की कमी न हो इसके लिए पूर्ति विभाग को राशन कार्ड बनाने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद से लगातार जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान के नेतृत्व में कार्यालय के कर्मचारी एक योद्घा की तरह राशन कार्ड बनाने में जुटे हुए हैं। बीते 45 दिनों में न तो एक दिन के लिए कार्यालय बंद हुआ और न हीं किसी ने अवकाश लिया। यहां के कर्मचारी 18 घंटे कार्य कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन आने के बाद 24 घंटे के अंदर हर हाल में राशन कार्ड जारी किया जा रहा है। बीते 45 दिनों में कुल 13 हजार राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इससे अब जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या बढ़कर 2.99 लाख हो गई है।
विज्ञापन

ये हैं टीम में शामिल
जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान के नेतृत्व में दिन रात राशन कार्ड बनाने वाली टीम में यूं तो पूरा विभाग ही शामिल है। लेकिन कार्यालय के कर्मचारियों की अगर बात करें तो इसमें पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन, आशुलिपिक जोगिंद्र कुमार, पूर्ति लिपिक सुनील कुमार जयंत, भुवनेश राजपूत, रमेश चंद्र यादव, पूर्ति निरीक्षक कृष्णा कुमार और राघव चतुर्वेदी शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग पर एक नजर
-2.99 लाख हैं कुल राशन कार्ड
-45894 हैं अंत्योदय राशन कार्ड
-786 हैं कुल राशन की दुकानें
-11.30 लाख हैं कुल यूनिटों की संख्या
वर्जन
लगातार लॉकडाउन के पहले दिन से ही राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। पूरी टीम दिन रात लगी हुई है। किसी को कोई परेशानी न हो यही लक्ष्य है।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें