कासगंज में फोरलेन के लिए सर्कुलर रोड पर नगरपालिका की दुकान पर होती तोड़फोड़
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन निर्माण में सर्कूलर रोड पर नगर पालिका की 28 दुकानों का अस्तित्व अब पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। मंगलवार को जेसीबी के माध्यम से तोड़फोड़ शुरू हो गई। दुकानों के आगे का हिस्सा तोड़ दिया गया। तोड़फोड़ शुरू होता देख दुकानदारों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
शहर मेें फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। सर्कूलर रोड पर आंबेडकर तिराहा पर बनी नगरपालिका की डबल स्टोरी 28 दुकानें फोरलेन निर्माण की जद में आ रही हैं। इन दुकानों का पूरा हिस्सा ही फोरलेन सड़क निर्माण में शामिल होना है। दुकानदारों को दुकान खाली करने की पालिका ने पहले ही चेतावनी दे दी थी, लेकिन कई दुकानदारों ने दुकानों को खाली नहीं किया। लोकनिर्माण विभाग की जेसीबी ने पालिका की इन दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
तोड़फोड़ शुरू होते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। जिन दुकानदारों ने अपना सामान नहीं निकाला था उन्होंने सामान को निकालना शुरू कर दिया ताकि सामान नष्ट हो जाए। जेसीबी ने नगरपालिक के शौचालय के भंडार गृह को पूरी तरह से तोड़कर मलवे के ढेर में बदल दिया। जबकि दुकानों के आगे के हिस्से को तोड़ा गया। ताकि दुकानदारों को दुकानों से अपना सामान हटाने का मौका मिल जाए।