फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राइस मिल की क्यों हो रही है कुर्की

विज्ञापन
10एमएनपी-39-भोगांव कुर्क की गयी राइस मिल पर झंडी लगाते तहसीलदार भोगांव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। राजस्व का करोड़ों बकाया जमा न करने पर 15 दिन बाद राइस मिल की नीलामी होगी। डीएम के आदेश पर एसडीएम व तहसीलदार ने राइस मिल में कुर्की की कार्रवाई की। निर्धारित समय में यदि मालिक राजस्व जमा नहीं करेगा तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व बकाए को लेकर आते ही कड़ा रुख अख्तियार किया है। सभी एसडीएम व तहसीलदार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में तहसीलदार कमल कुमार सिंह ने गांव हथपऊ थाना एलाऊ में खाद्य एवं रसद विभाग का करीब 1.11 करोड़ के बकाए पर बांके बिहारी राइस मिल के मालिक को बकाया जमा करने के निर्देश दिए। कोई सुनवाई न होने पर मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर मिल पर झंडी लगाकर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई। मालिक सतेंद्र को 15 दिन में बकाया जमा करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय में राजस्व जमा नहीं किया गया तो मिल की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें