फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 'गंगाजल' के लिए अभी करना पड़ेगा तीन माह का इंतजार, जानिए क्या है वजह

Sun, 09 Apr 2023 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गर्मियां आते ही शहर में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। ऐसे में मुसीबत ये भी है कि कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां पानी की भारी किल्लत है। यहां रहने वाले लोगों को गंगाजल के लिए अभी तीन महीने का इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन
आगरा में गंगाजल न मिलने से पानी की समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मई-जून की गर्मियों में पश्चिमपुरी, अवधपुरी, बोदला, मारुति एस्टेट और मानस नगर सहित 500 से अधिक गली-मुहल्लों में लोगों को गंगाजल नहीं मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें अब तीन माह और इंतजार करना पड़ेगा। हर घर गंगाजल पहुंचने की समय सीमा तीसरी बार बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


पहले दिसंबर 2022 तक गंगाजल आपूर्ति कर देने का दावा किया गया था। बाद में बढ़ाकर 31 मार्च 2023 और अब 30 जून तक कर दिया गया है। तीसरी बार बढ़ी समय सीमा को लेकर भी जल निगम और कैबिनेट मंत्री में विरोधाभास है। आगरा दक्षिण से विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पेयजल वितरण के लिए पाइपलाइन बिछी हैं वहां जून में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

जल निगम गंगाजल इकाई के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र का कहना है कि मई 2023 तक 2 लाख लोगों को गंगाजल मिलने लगेगा। इसके लिए करीब 180 किमी. वितरण प्रणाली बिछाई गई है। करीब 10 से 15 किमी. लाइन में गैप है, जिन्हें पूरा किया जा रहा है। लाइनों की टेस्टिंग व ट्रायल चल रहा है। 31 मार्च तक यह काम होना था, लेकिन कुछ विलंब हुआ। 2018-19 से करीब 40 हजार घरों के लिए गंगाजल वितरण प्रणाली बिछाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Corona Update: आगरा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, हॉस्पिटल के दो कर्मचारियों समेत आठ मिले संक्रमित

गंगाजल और सड़क के लिए भूख हड़ताल

दयालबाग स्थित रोशन बाग, तुलसी बाग और पंजाबी बाग में पेयजल संकट के विरोध में शनिवार को क्षेत्रीय लोगों ने भूख हड़ताल शुरू की। सौरभ चौधरी ने बताया कि न तो गंगाजल मिल रहा न 70 मीटर टूटी सड़क बनी। डीएम, कमिश्नर, नगरायुक्त से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत के बाद भी 34 काॅलोनियों में पानी नहीं आया। क्षेत्रीय निवासी अर्जुन सिंह, राजवीर सिंह, दयाशंकर, रमेश चंद वर्मा और अर्जुन परमार ने कहा कि 2.84 करोड़ रुपये का बंदरबांट हो गया। पर, जनता को पानी नहीं मिला। प्रदर्शन में राजकुमारी, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नत्थी लाल, रानी बंसल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें