फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिटीजन क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

विज्ञापन
सिटीजन क्रिकेट टूर्नामेंट 
विज्ञापन
आगरा। सिटीजन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सिटीजन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को दी जाने वाली चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में किया गया। साथ ही टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहीं सभी आठ टीमों के कप्तानों को उनकी टीम के लिए जर्सी प्रदान की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आयोजन सचिव मुईन बाबू ने कहा कि टूर्नामेंट 22 और 23 नवंबर को सेंट जोंस कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा। इस नॉक आउट टूर्नामेंट में शुरुआती मैच 8-8 ओवर के होंगे जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 10-10 ओवर के खेले जाएंगे।

वरिष्ठ खेल प्रशासक बलदेव भटनागर ने कहा कि कई वर्षों से आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट का खिलाड़ी और दर्शकों को काफी इंतजार रहता है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी ने किया। ट्रॉफी अनावरण के दौरान सिम्मी कपूर, शमी आगाई, शकील शेख और मोहम्मद ताहिर सहित सभी टीमों के कप्तान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें