फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विज्ञान प्रतियोगिता में छुटकी और नैतिक रहे प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता
विज्ञापन
जगनेर। क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय नौनी से छुटकी और उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरैठा से नैतिक प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में हुआ। विभिन्न विद्यालयों से 88 विद्यार्थियाें ने प्रतिभाग किया। अंत में चयन समिति ने 10 छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय क्विज और मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करहकी कंपोजिट से अमित द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसर्रा से जिया तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान एआरपी सोनू सिंह, राहुल कुमार, यशपाल सिंह, आदित्य शरन, शिवकुमार बंसल, शिवराज सिंह, कामता प्रसाद और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें