खेरागढ़। मंडी समिति मैदान पर बृहस्पतिवार को विधायक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बालक-बालिकाओं ने दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेलों में अपनी प्रतिमा और दमखम दिखाया।
क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तहसीलदार सतेंद्र कुमार ने झंडी दिखा कर दौड़ प्रतियोगिता प्रारंभ कराई। 100 मीटर बालिका सीनियर वर्ग में कृष्णा, जूनियर में राखी और सब जूनियर में तेजस्विनी विजेता रहीं। बालक जूनियर वर्ग में 100 मीटर में अजय, 200 मीटर में मोहित, 400 मीटर में ललित जीते। सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर में सुमित, 800 मीटर में सचिन, सीनियर 100 और 200 मीटर में रोहित कुमार, 400 मीटर में दशरथ विजेता रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस दौरान चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू, एसडीएम ऋषि राव, खंड विकास अधिकारी सुष्मिता यादव और प्रमोद कुशवाह आदि मौजूद रहे।