फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5131 प्रधान प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Sun, 13 Dec 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के महाभारत का अंतिम अध्याय रविवार को लिखा जाएगा। जिले के सभी 15 ब्लाक स्तर पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुबह सात बजे से गणना होगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि पहला परिणाम सुबह आठ बजे तक आ जाएगा। कोशिश रहेगी सभी परिणाम शाम तक घोषित कर दिए जाएं। प्रशासन ने शनिवार शाम को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

जिले की 695 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 5131 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। करीब 6576 ग्राम सभा वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद ग्रामसभा सदस्य के 2388 प्रत्याशी मैदान में हैं। रविवार को मतगणना होगी। एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह ने बताया कि छोटी ग्राम पंचायतों की गिनती जल्द समाप्त हो जाएगी और पहला परिणाम सुबह आठ बजे या साढ़े आठ बजे तक आ जाएगा। कोशिश की जा रही है मतगणना को 12 घंटे में समाप्त कर दिया जाए। जिला पंचायत चुनाव के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार मतगणना स्टाफ अधिक लगाया जा रहा है। रिजर्व कर्मचारियों की व्यवस्था रखी गई है।
--------
विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
आगरा। मतगणना के दौरान और परिणाम आने के बाद विवाद की आशंकाओं को देखते हुए प्र्रशासन ने विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्याशी जीतने के बाद अपने प्रमाण पत्र लेकर शालीनता से निकलेंगे। समर्थकों को हिदायत दी जाए कि किसी तरह की नारेबाजी और विजय जुलूस निकालने की कोशिश न करें। मतगणना के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना एजेंटों को बिना पास के अंदर दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
सबसे बाद में आएगा धनौली का परिणाम
आगरा। पहले चरण में हर ब्लाक की बड़ी ग्राम पंचायतों के वोटों की गिनती कराई जाएगी। सुबह नौ बजे तक पहला चरण पूरा हो जाएगा। उसके बाद सुबह नौ बजे तक जनपद की 115 ग्राम पंचायतों को ग्राम प्रधान मिलने की उम्मीद है। अछनेरा ब्लाक के धनौली ग्राम पंचायत का परिणाम सबसे बाद में आने की उम्मीद है। इस ग्राम पंचायत में 30 बूथ हैं और मतों की गिनती दो एआरओ कराएंगे।  
 -----
मतगणना में लगेंगी 946 टेबल
न्याय पंचायत.......115
एआरओ.............126
मतगणना टेबल.....946

मतगणना की ये रहेगी व्यवस्था
आगरा। मतगणना के लिए आरओ टेबल पर दो कंप्यूटर की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए दो कंप्यूटर आपरेटर और दो टेबुलेशन सहायक उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक एआरओ के साथ एक टेबुलेशन सहायक के रूप में अमीनों की ड्यूटी रहेगी। निर्धारित मुहर के अतिरिक्त अन्य प्रकार के उपकरण से मुहर लगे अथवा बिंदी लगे मतों को निरस्त माना जायेगा। बराबर मत निकलने की स्थिति में लाटरी प्रक्रिया अपनायी जायेगी। एक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। 115 न्याय पंचायतों में एक-एक एआरओ, 11 अतिरिक्त एआरओ, 423 गणना टेबल एक पारी में और दूसरी पारी के लिए भी 423 सहित कुल 846 टेबल होंगी। 100 रिजर्व स्टाफ सहित कुल टेबल की संख्या 946 होगी।
विज्ञापन

---------
ये रहेगी मतगणना की व्यवस्था
ब्लाक                    मतगणना स्थल                      टेबल
एत्मादपुर     महेंद्रभान विमला देवी इंटर कालेज               32   
खंदौली      जवाहर इंटर कालेज                               32
फतेहाबाद     कृषि उत्पादन मंडी                               30
शमसाबाद    एसएस डिग्री कालेज                              30
जगनेर         जनता इंटर कालेज                              21
खेरागढ़        जनता इंटर कालेज                              24
सैंया            मोतीलाल इंटर कालेज                        27   
अकोला       चाहरवाटी इंटर कालेज                           24
बरौली अहीर   वीरांगना अवंतीबाई कन्या इंटर कालेज            40  
बिचपुरी         राजा बलवंत सिंह इंटर कालेज                  24
अछनेरा          ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल                        27
फतेहपुर सीकरी       किसान इंटर कालेज                        24
बाह               भदावर डिग्री कालेज                          32
पिनाहट             सर्वोदय इंटर कालेज                         24
जैतपुर कला       जनता इंटर कालेज                            32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें