फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
25एमएनपी-37-करहल के संत विवेकानंद स्क्ूल में क्रिसमस पर सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में बच्चे - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
शहर के सेंटेनियल चर्च में बुधवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। पादरी अनीश जैकब ने सुबह 10 बजे चर्च में प्रार्थना कराई। इसके बाद दिनभर कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। चर्च में आया रे यीशु आया रे... गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विशेष प्रार्थना सभा में अनीश जैकब ने प्रभु यीशु के जन्म और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। बुधवार को प्रात: 10 बजे चर्च में विशेष आराधना सभा का आयोजन किया गया। गुनहगारों को देने सहारा आदि गीतों की वंदना हुई, बाइबिल का पाठ पढ़ा या। इसके बाद क्रिसमस पर्व की शुभकामनाओं को दौर शुरू हुआ। सबसे पहले सभी लोग चर्च में एकत्रित हुए। यहां एक दूसरे को बधाइयां दी गईं। इसके बाद ईसाई समाज के लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर लोगों को क्रिसमस की बधाइयां दीं। हिन्दू, मुस्लिम व सिख समाज के लोगों ने भी ईसाई समाज के लोगों के घरों पर पहुंचकर बधाइयां दीं। केक काटकर प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया।
सभी ने अच्छे स्वास्थ्य, शांति और आपसी प्रेम के लिए प्रार्थना की। चर्च में कैंडल जलाने का दौर बुधवार को सारे दिन चलता रहा। इस बीच चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इस अवसर एसएन लाल, नीरज मैसी, बीके पीटर, संजोग मल्ल, ज्योती मैसी, अमित विल्सन, आलोक लाल, विपिन मसीह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल करहल में क्रिसमस पर छात्र-छात्रओं ने सेंटा क्लॉज
बनकर ईसा मसीह के संदेश को प्रचारित करके बच्चों को उपहार बांटे। वहीं विद्यालय प्रबंधक जेपी यादव ने भी सेंटा क्लॉज बनकर विद्यालय के बच्चों को उपहार भेंट किए। स्कूल के बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर पूरे नगर में भ्रमण किया और लोगों को नववर्ष के आगमन की ढेरों बधाइयां भी दीं।
बच्चों ने सेंटा क्लॉज के आदर्श एवं उनके सिद्धांतों व महानता से परिचय कराया। प्रधानाचार्य सोहित यादव, बृजेंद्र, अखिलेश, सुधीर, प्रभात, धर्मवीर, रीता, तान्या, निसार, सोनम, नितिन, विजय आदि मौजूद रहे। किशनी रोड स्थित सीआरएस स्कूल में भी क्रिसमस डे पर बच्चों ने सेंटा क्लॉज के रूप में झांकी प्रस्तुत कर खूब उपहार बांटे और परोपकार का संदेश दिया। प्रबंधक रविंद्र कुमार ने सभी को सत्य के मार्ग पर चल कर आगे बढने का संकल्प दिलाया। स्कूल संस्थापक सुघर सिंह एवं कॉर्डिनेटर महाप्रताप, चंदन, गीता, शिवकुमार, अर्सी, रुपिका, दीक्षा, नीतू आदि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
बुधवार को ताहरपुर रोड स्थित जेएस लिटिल चैंपस द प्री स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष में बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर वहां उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने सत्य का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल के संचालक शेखर आनंद व वाइस प्रिंसिपल स्नेहा आनंद अपने सभी स्टाफ के साथ मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों को क्रिसमस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में बच्चों ने ढेर सारी मस्ती और डांस प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें