चरनी की झांकियां और क्रिसमस ट्री सजाए
पादरी टोला, मधु नगर, सेंट पैट्रिक, सेंट मेरीज, सेंट पॉल्स के परिसरों के साथ ही मसीह संस्थानों में झांकियां सजाई गईं। सर्व ईसाई महासभा के निक्सन दास ने बताया कि क्रिसमस का जश्न शुक्रवार की शाम से ही शुरू हो गया था।
आज होंगी प्रार्थना सभाएं
फादर मून लाजरस ने बताया कि प्रभु के जन्म के बाद शनिवार की सुबह गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। प्रार्थना सभाओं के बाद प्रवचन होंगे।