फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर की दानपेटी तोड़ कर हजारों की नकदी चोरी

विज्ञापन
घिरोर के शिव मंदिर में चोरों द्वारा तोड़ा गया दानपात्र - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। शनिवार की रात चोरों ने कस्बा स्थित एक मंदिर में रखी दानपेटी को तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ली। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद लोग एकत्रित हो गए। चोरों द्वारा कमरे में बंद किए गए पुजारी को बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर भगवान शिव का मंदिर है। कस्बा निवासी रमेश चंद्र यहां पुजारी हैं। शनिवार की शाम मंदिर बंद होने के बाद पुजारी अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात किसी समय मंदिर में दाखिल हुए चोरों ने दानपेटी तोड़कर उसमें डाली गई हजारों की नकदी चुरा ली। रविवार की सुबह जागने पर पुजारी ने जब दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कमरे से पुजारी की आवाज सुनकर दरवाजा खोला गया। मंदिर में देखा तो दानपेटी टूटी हुई थी, उसमें से हजारों की नकदी भी गायब थी। चोरी की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुजारी की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में आक्रोश
मंदिर में चोरी की वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व कस्बा चौकी के पास एक घड़ी विक्रेता का खोखा तोड़कर चोरी की वारदात अंजाम दी गई थी। इससे पूर्व चोरों ने एक सराफ की दुकान के ताले तोड़ दिए थे। लोगों का कहना है कि रात्रि गश्त के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूरी कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने की बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर तलाश की थी। पुलिस चोरों की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
पहलवान सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें