पटियाली (कासगंज)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को चोरों ने एक निजी चिकित्सक के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की सामान पार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चिकित्सक डा. कमल निवासी थाना गांव पटियाली रिश्तेदारी में गमी हो जाने पर परिवार समेत वहां गए थे। देर रात चोर उनके घर का ताला तोड़ कर घुस गए। इसके बाद कमरों के ताले तोड़ कर बक्से में रखे 55 हजार रुपये, लगभग 3 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए।
पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख कर मामले की जानकारी कमल को दी। इस पर वह अपने घर लौट आए। घर में रखे नकदी, आभूषण सब गायब थे। मामले की सूचना दरियावगंज चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछतांछ कर मामले की जांच की।