फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों सहित 17 कोरोना पॉजेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस महकमें में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 9 पुलिस कर्मियों व शिक्षक समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 451 हो गया है। इसमें से 124 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

एंटीजन किट से कराई गई जांच में सोरों में 8 पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए। पटियाली में एक शिक्षक व एक मोबाइल कर्मी कोरना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा गंजडुंडवारा व सहावर में 1-1, कासगंज में 3 संक्रमित मिले हैं। साथ ही बृहस्पतिवार देर रात आई रिपोर्ट में एक पुलिस कर्मी व पटियाली के भेंसरासी में एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इनके परिजनों को क्वांरटीन किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तलाशी जा रही है ताकि इनकी भी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर में
451 कुल संक्रमित
124 सक्रिय मरीज
327 मरीज ठीक हुए
सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें