फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में बंदरों का आतंक, पूर्वी गेट के पास चीनी पर्यटक पर हमला, घायल

Mon, 27 Aug 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल हुई चीनी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजमहल में बंदरों का उत्पात देश की छवि पर बट्टा लगा रहा है। रविवार को ताजमहल देखने आई चीन की पर्यटक पर बंदर ने हमला कर दिया। वो अपने दल के सदस्यों के साथ पूर्वी गेट की ओर पैदल जा रही थी। यहां आसपास बंदरों के फोटो अपने कैमरे से खींच रही थी। इसी दौरान बंदर ने पीठ में दांत मार दिए।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर बीजिंग (चीन) के पर्यटकों का ग्रुप पुरानी मंडी से पूर्वी गेट की ओर जा रहा था। पूर्वी गेट रोड पर ग्रुप की सदस्य जू जिटलिंग रास्ते में बंदरों की फोटो खींचने लगी। इस दरम्यान बंदर के करीब जाने पर एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। उसके चोटें आईं। 

घटना की जानकारी होने पर सीआईएसफ के जवान भी पहुंच गए। ग्रुप के सदस्य उसे प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद ताज सुरक्षा के पुलिसकर्मियों ने बंदरों को वहां से भगाया। यहां उसने एंटी रैबीज वेक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया। उसकी ड्रेसिंग कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में चौथी घटना

शनिवार को भी विजयवाड़ा के बच्चों पर सेंट्रल टैंक पर बंदरों ने हमला किया था, लेकिन आसपास के पर्यटकों ने उन्हें बचाया था। ताजमहल में एक सप्ताह के अंदर बंदरों के हमले की चौथी घटना है। 

इसके बाद भी पुरातत्व विभाग इनकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। एएसआई के अधिकारियों का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए कई बार नगरायुक्त को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें