अस्पताल में बेहोशी की हालत में पीड़ित व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में रक्षाबंधन पर हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। ट्रेन के सफर में महिला ने एक युवक को भाई बना लिया। राखी भी बांध दी। इसके बाद उक्त महिला ने ऐसा कारनामा किया, जिससे युवक के होश उड़ गए।
महिला ने मिठाई खिलाकर युवक को बेहोश किया और सारा सामान समेटकर फरार हो गई। यात्री को बेहोशी की हालत में पहले गोवर्धन के अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर जिला अस्पताल भेज दिया। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
राजस्थान के सीकर जिला के गांव दातारामगढ़ निवासी सीताराम बहन से राखी बंधवाने के लिए ट्रेन में सवार होकर आ रहा था। ट्रेन में एक महिला उसे मिली, जिसने बातों ही बातों में उससे पूरी जानकारी हासिल कर ली। महिला ने उससे कहा कि उसके कोई भाई नहीं है।