फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: नया शिक्षा सत्र की तैयारियां हुईं शुरू, पहले दिन से ही बच्चों के हाथों में होगी पुस्तकें

Sat, 03 Feb 2024 09:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

नया शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही बच्चों  के हाथ में पुस्तकें होंगी। समय से छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने के लिए शासन पूरी तरह से गंभीर है। जिले के लिए आवश्यक पुस्तकों की डिमांड शासन स्तर की मांगी गई। 
 
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के हाथों में इस बार नए शिक्षा सत्र शुरू होते ही पुस्तकें होंगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। कक्षा एक से आठ तक के विभिन्न विषयों की 9.52 लाख पुस्तकों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


नए शिक्षा सत्र से पुस्तकों को समय से छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने के लिए शासन पूरी तरह से गंभीर है। जिले के लिए आवश्यक पुस्तकों की डिमांड शासन स्तर की मांगी गई। मार्च तक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर एक अप्रैल से इनका विद्यार्थियों को वितरण शुरू कराया जा सके। 

शासन के इस निर्देश के बाद जिले के परिषदीय, शासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, स्कूल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.70 लाख बच्चों के लिए विभाग ने अपनी डिमांड तैयार करके भेज दी। ताकि समय से इनका वितरण शुरू हो सके और बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें