फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: जमीन के लिए संघर्ष, फायरिंग से फैली दहशत; बाल-बाल बचे दो लोग

Sat, 03 Feb 2024 09:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जमीन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। शाम के समय गोलियां जैसे ही चलीं तो लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका था। 
 
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के किलौनी मार्ग पर अशोक नगर रेलवे फाटक के समीप जमीन से जुड़े विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोग बाल-बाल बच गए। आरोपी फायरिंग के बाद मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। फायरिंग की यह घटना शुक्रवार देर सायं करीब साढ़े सात बजे हुई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मेघ सिंह निवासी नगला किलौनी की अशोकनगर रेलवे फाटक के आगे 21 बीघा जमीन है। वह वहीं पर आटा चक्की का भी संचालन करता है। मेघ सिंह की जमीन पर उनके ताऊ की लड़की किशनी की गढ़वाला एटा में शादी हुई। उनके द्वारा भी 21 बीघा जमीन पर अपना हक जताया जा रहा है। मेघ सिंह ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं। एटा से वीरेंद्र, बोलेरो व बाइकों पर सवार होकर दस लोग आए थे।

 उन्होंने जमीन की वीडियो बनाई और वापस जाते समय मुझ पर और मेरे पुत्र अनिल पर फायरिंग की। इसमें वह बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मेघ सिंह व बेटे अनिल ने फायरिंग की घटना की जानकारी पुलिस को दी। हमलावरों के द्वारा दो फायर किए गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें