फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रामनवमी मेले में बच्चों के विवाद ने करा दिया बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, 4 लोग घायल

Sun, 10 Apr 2022 07:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रामनवमी पर लगे मेले के दौरान बच्चों में हुए छोटे से झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। आमने-सामने आए दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन
पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना डौकी क्षेत्र में पावसर गांव में लगे रामनवमी मेले के दौरान मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में ईंट पत्थर फिंकने लगे। इस पथराव में 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मामला थाना डौकी क्षेत्र के पावसर गांव का है।  रविवार को गांव में रामनवमी के दिन देवी के मंदिर पर मेला लगा हुआ था। बताया गया है कि मेले में गांव के ही बच्चों में आपस में विवाद हो गया। बच्चों में हुए आपसी विवाद ने गांव में आकर बड़ा रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया।

अचानक हुए पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। इस पथराव में चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो सका। वहीं इस पथराव का वीडियो किसी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि गांव में मेले के दौरान बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आपस में मारपीट हुई है। पथराव में घायल लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों तरफ से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें