कासगंज/गंजडुंडवारा/सिढ़पुरा/सोरोंजी। स्कूलों में चाचा नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में साइकिल प्रतियोगिता में कक्षा एक में प्रथम स्थान पर गौरव भारद्वाज एवं श्रद्धा सिंह, कक्षा दो में प्रांजय कुमार एवं अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त क्रिकेट मैच एवं बैडमिंटन का आयोजन किया गया। फादर राबर्ट वरगीस ने चाचा नेहरू के बारे में बच्चों को बताया। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे। एनआर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रबंधक विवेेक राजपूत व प्रधानाचार्य एसपी राजपूत ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, सामूहिक गीत आदि के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्रिकेट मैच सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पी सिंह, गरिमा, कुलदीप शर्मा, पंकज कुमार, मोहन लाल शर्मा, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
गंजडुंडवारा में स्वतंत्रता सेनानी श्यामबाबू वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या मंजू गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव अनिल सिंह राठौर ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व की जानकारी दी। इस दौरान मॉडर्न कन्या जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं ने पेंटिंग्स बनाई। इस अवसर पर रेखा, रंजना, पूनम, पारुल, शशि मौजूद रहीं। प्राथमिक विद्यालय ताजपुर पर केक काटकर मनाया गया। खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान शिक्षिका मीनू शाक्य, सुषुमा, अर्चना, पूजा, मंजू, गुड्डो व फूलवती आदि मौजूद रहीं। सिढ़पुरा में फ़ॉस्टर पब्लिक स्कूल पंडित नेहरू जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रबंधक सुधीर गुप्ता, अनुष्का गुप्ता, विक्रम शाक्य आदि मौजूद रहे।
सोरोंजी मानपुर नगरिया क्षेत्र में सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय निदेशक मनोज चौहान के मार्ग निर्देशन में कबड्डी, खो-खो , रस्साखीँच, बैलून रेस, लेमन रेस, नंबर गेम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को भाजपा नेता राजू वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस दौरान गौरव सोलंकी, अनुज चौहान, आकाश शर्मा, विकास शर्मा, राजेश, शिवानी चौहान, लता साहू, पूनम साहू, खुशबू, ममता कश्यप, लवली सोलंकी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने किया पंडित नेहरू को याद
सोरोंजी। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनका स्मरण किया। एसटीडीएम इंटर कॉलेज में नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुरेश पटियात ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पं .जवाहरलाल नेहरू पंचशील सिद्धांत के जनक व बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बालकिशन दुबे एडवोकेट, मदनमोहन दीक्षित, सत्यनारायण उपाध्याय, अनिल मित्तल, इंद्रेश शर्मा, अभय उपाध्याय, कुणाल चतुर्वेदी, लवी, माधव पटियात, श्याम काका, सौरव दीक्षित, रुस्तम सिंह, दीपक वाल्मीकि, चमन मियां आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।