यहां की है घटना
जानकारी के मुताबिक थाना डौकी के अंतर्गत कछपुरा, बांस महावत गांव के दस के लगभग बच्चे क्षेत्र के स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार सुबह आठ बजे के लगभग सभी सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टाटा नेकसन कार अनियंत्रित होकर रांग साइड में आ गई और बच्चों को रौंद दिया। हादसे के बाद गाड़ी में बैठे चार लोग फरार हो गए और एक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। मौके पर आई पुलिस ने युवक की जान बचाते हुए उसे पब्लिक से छुड़ाया और हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें - दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
मृत और घायल बच्चों के नाम
हादसे में कक्षा तीन की छात्रा प्रज्ञा और कक्षा एक के छात्र अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कक्षा सात की छात्रा गुंजन, कक्षा आठ की दीप्ति, कक्षा छह के नमन और लावण्या यूकेजी गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - गैरमर्द के लिए उजाड़ लिया सुहाग: कत्ल के बाद रातभर पति की लाश संग सोती रही पत्नी, सुबह किया ये काम, लेकिन...
गलत दिशा में जाकर कार ने रौंदा
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार फतेहाबाद की तरफ से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी साइड की तरफ जाकर बच्चों को रौंदती चली गई। हादसे को देखकर लग रहा था की चालक को अचानक झपकी आ गई है। लोगों ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया था और उसको पीटना शुरू कर दिया था। सही समय पर पुलिस ने आकर उसको मुक्त कराया और हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें - लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म
ग्रामीणों ने लगाया जाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया जानकारी एसीपी सौरव सिंह एवं एसडीएम सदर मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।