फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तीन नाबालिग लड़कियां 'बालिका वधू' बनने से बची, नाबालिग सगे भाइयों से होने वाली थी शादी

Tue, 26 Apr 2022 09:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीन लड़कियों की उम्र 12, 13 और 14 साल बताई गई है। तीनों दूल्हे भी नाबालिग हैं। सूचना पर चाइल्ड लाइन ने पुलिस से सहयोग ने तीनों की शादी रुकवा दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में चाइल्ड लाइन ने पुलिस के सहयोग से तीन नाबालिग लड़कियों की शादी रोक दी है। सोमवार को एक सूचना मिली थी कि कि थाना हाईवे क्षेत्र निवासी तीन लड़कियों का बाल विवाह कराया जा रहा है। सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम व थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और बाल विवाह को रुकवा दिया।

विज्ञापन


चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर नरेंद्र परिहार ने बताया कि 12, 13 और 14 साल की तीन लड़कियों की शादी उनके माता-पिता द्वारा जबरन कराई जा रही थी। मंगलवार को टीम तीनों के घर पहुंची। लड़कियों ने बताया कि वह कक्षा 7, 8 और 9 की छात्राएं हैं। उनके माता-पिता बीमार रहते हैं। जिस कारण से उनका बाल विवाह कराया जा रहा था। 

27 अप्रैल को होनी थी शादी 

27 अप्रैल 2022 को उनका विवाह राल थाना जैत मथुरा निवासी तीन सगे नाबालिग भाइयों से होना तय हुआ था। चाइल्ड लाइन द्वारा तीनों लड़कियों को उनके परिजनों के साथ बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया। लड़कियों के परिजनों ने दलील दी कि वह अनपढ़ हैं। उन्हें कानून के विषय में कोई जानकारी नहीं है। वह शादी तो कर रहे हैं लेकिन गौना 18 वर्ष के बाद लड़कियों की इच्छा से ही करेंगे। 

विज्ञापन

चाइल्ड लाइन ने रुकवाए कई बाल विवाह

नरेंद्र परिहार ने बताया कि जनवरी 2022 से अब तक टोल फ्री नंबर 1098 पर एक दर्जन से अधिक बाल विवाह की सूचनाएं प्राप्त हो चुकी हैं। जिन्हें पुलिस की मदद से रुकवाया गया है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि लड़कियों के परिजनों द्वारा लिखित रूप में उनके बाल विवाह की बात को स्वीकार किया है। समिति द्वारा लड़कियों के विवाह की तारीख तक राजकीय महिला शरणालय में आवासित कराया है। 28 अप्रैल को समिति द्वारा परिजनों को लड़कियों के बालिग होने पर विवाह कराए जाने के आश्वासन पर ही सुपुर्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें