फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वधू बनने से बची किशोरी,

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर, मैनपुरी। बुधवार की शाम कस्बे में पहुंची बाल कल्याण समिति की सदस्य एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने नाबालिग की शादी को रुकवा दिया। आम सहमति से शादी को टाल दिया गया।
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने बताया किमोहल्ला ब्रह्मनान ईदगाह रोड पर 16 वर्षीय किशोरी की शादी की सूचना मिली थी। टीम ने दुल्हन के नाबालिग पाए जाने पर दूल्हा पक्ष को शादी न करने की ताकीद की गई है। बालिका के बालिग होने के बाद ही शादी संपन्न होगी। बाल कल्याण समिति की सदस्य अरुंधति ने बताया कि बृहस्पतिवार को किशोरी को मेडिकल के बाद बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। परिजनों को शादी से मना कर दिया गया है। इसके बाद भी अगर परिजन बच्ची के बालिग होने से पूर्व शादी करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग की शादी रुकने के बाद शादी करने आया दूल्हा वापस लौट गया।
----
दूल्हे की थी तीसरी शादी
दूल्हा इसरार निवासी मक्का कॉलोनी फिरोजाबाद पहली पत्नी के इंतकाल एवं दूसरी पत्नी से तलाक के बाद तीसरा निकाह करने आया था। अपनी रिश्तेदारी में शादी कर रहा था। दुल्हन के नाबालिग होने पर किशोरी के भाई ने बाल संरक्षण अधिकारी को सूचवना दे दी। जिस पर शादी रुकवा दी गई। भाई नाबालिग बहन की तीन बच्चों के पिता से शादी का इच्छुक नहीं था। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष चंद व टीम के राजीव कुमार एवं पूजा वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें