फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में करा दी गई नाबालिगों की शादी, खुलासा होने पर जांच के आदेश

Sun, 10 Nov 2019 02:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के जीआईजी मैदान में विश्व सेवा फाउंडेशन चेरीटेबल के सामूहिक विवाह समारोह में नाबालिग लड़के और लड़कियों की शादी करा दी गई। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम ने शादी समारोह में पंजीकरण कराने वाले वर वधू के दस्तावेज चेक किए, तब इसका खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


सामूहिक विवाह समारोह में नाबालिग लड़के और लड़कियों की शादी कराने के मामले में सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने लोहामंडी थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि इस केस में तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह में छह नाबालिग लड़कियों और दो 21 साल से कम के युवकों की शादी कराने का आरोप लगाया गया था। मामले में चाइल्ड लाइन की टीम ने दस्तावेजों की जांच की थी। दस्तावेजों में छह लड़कियों और दो लड़कों की उम्र कम निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को दिया जाएगा प्रार्थना पत्र

चाइल्ड लाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि शनिवार को बाल कल्याण समिति को मामले से अवगत कराया गया। समिति ने प्रकरण को गंभीर बताया है। वहीं इस संबंध में समिति ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही। 

चाइल्ड लाइन की टीम जिलाधिकारी दफ्तर भी गई। मगर, जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि एक पत्र देकर आयोजकों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। ऋतु वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी को भी शिकायती पत्र दिया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में भी शिकायत

बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने पूरे मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेज दी है। जिलाधिकारी, बाल कल्याण समिति और जिला प्रोबेशन अधिकारी से भी शिकायत की है। बाल विवाह कराने के मामले में आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें