फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मच्छर भगाने वाली' चादर बताकर गुजरात की पर्यटक से वसूली दोगुनी कीमत, मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Nov 2019 01:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट शोरूम में गुजरात के दंपती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पर्यटक को दोगुनी से अधिक कीमत पर चादर, कंबल और चप्पल बेच दिए गए। मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


गुजरात के पोरबंदर की रहने वाली आरती जोशी पति योगेश जोशी के साथ शनिवार को ताजमहल देखने आई थीं। बस स्टैंड पर एक ऑटो मिल गया। वह उन्हें फतेहाबाद रोड स्थित यूपी हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट शॉप पर ले गया। 

आरती का आरोप है कि शोरूम संचालक केशवपाल ने अपना शोरूम राज्य सरकार का बताया। सेल्समैन ने एक चादर दिखाते हुए कहा कि इससे मच्छर दो मीटर तक दूर भाग जाएंगे। एक कंबल के बारे में बताया कि यह सर्दी में गरम और गर्मी में ठंडक का अहसास कराएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चप्पल, चादर, कंबल के लिए 4100 रुपये

शोरूम संचालक ने एक चप्पल भी दिखाई, जिसके बारे में कहा कि इससे कमर का दर्द खत्म हो जाएगा। सबके 4100 रुपये ले लिए। जब वो बाहर आईं तो कुछ लोगों ने सामान की कीमत आधी से कम बताई। इस पर आरती ने पुलिस से शिकायत की। 

आरती की तहरीर पर शोरूम संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पर्यटक से सामान वापस कराकर रकम दिला दी गई है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें