1- घर में सो रहे मां-बेटे को सांप ने डसा: अस्पताल में मासूम की माैत, परिवार में मची चीखपुकार; महिला का जारी इलाज
फिरोजाबाद के पचोखरा में बुधवार रात सांप के डसने से मां-बेटे की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर इकलौते बेटे को आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मां का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है...
पढ़ें पूरी खबर
2- एटा में साधु की हत्या: ईंट से कूचकर उतारा माैत के घाट, मंदिर में मिली खून से सनी लाश; हिरासत में आरोपी
एटा के निधौली कलां क्षेत्र में मंदिर में साधु का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच में जुटी है। एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है...
पढ़ें पूरी खबर
3- आगरा में सनसनीखेज वारदात: खेत में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चारपाई पर मिली लाश
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव कछपुरा में बुधवार रात खेत पर चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीण ने चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया....
पढ़ें पूरी खबर
4- कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?: दो घंटे बाद पुलिस को क्यों मिली थी सूचना, पुलिस के सामने नए सवाल
मथुरा के वृंदावन के वराह घाट मार्ग स्थित गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, आश्रम की आंतरिक व्यवस्था पुलिस के लिए नए सवाल खड़े कर रही है...
पढ़ें पूरी खबर
5- यूपी में पत्नी का कत्ल कर जला दी लाश: यमुना में बहा दीं अस्थियां, कई बार देखी थी दृश्यम मूवी, फिर किया ये नाटक
आगरा के अछनेरा थाना इलाके में एक वारदात ने पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर दिया। गांव कुकथला में एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को घर के पीछे बने टिनशेड में मंगलवार को शाम को जलाने का आरोप पति पर लगा है...
पढ़ें पूरी खबर