फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सीएम योगी आज देंगे 487 करोड़ की योजनाओं की सौगात, तारघर मैदान में प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Mon, 28 Nov 2022 03:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब एक बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से पहले वह मैनपुरी रवाना हो गए। वहां से लौटकर तारघर मैदान में प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा को 487.67 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। 88 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। तारघर मैदान में प्रबुद्धजन सम्मेलन व जनसभा होगी। करीब दो घंटे मुख्यमंत्री आगरा में रहेंगे। राजकीय वायुयान से मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे गोरखपुर से खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। इसके बाद लौटकर तारघर मैदान पहुंचेंगे। यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन व जनसभा करेंगे।

इन योजनाओं के लगे शिलापट्ट

नगर विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सड़क की 219 करोड़ रुपये की 71 योजनाओं का शिलान्यास होगा। जिनके लिए तारघर मैदान में शिलापट्ट लगाए गए हैं। 268 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण होगा। जिनमें जीवनी मंडी पर दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत निर्मित 100 बेड का आश्रय गृह, ताजगंज में पेयजल आपूर्ति के लिए स्मार्ट वाटर मीटर, छात्राओं के आवास, सड़क व भवन निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। कमला नगर बाजार में मुख्य मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास होगा। 

ये भी पढ़ें - Agra: महिला मरीज को अकेले देखता था डेंटिस्ट पति, इसलिए पत्नी ने छोड़ा साथ, अब इस शर्त पर हुआ समझौता

विज्ञापन

 

स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां 

मुख्यमंत्री योगी की तारघर मैदान में होने वाली जनसभा और प्रबुद्धजन सम्मेलन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एक स्कूल के बच्चे शरीर पर बॉडी पेंटिंग से योगी लिखा था। आई लव इंडिया जैसे टैटू बने थे। रंग-बिरंग परिधानों में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। 

तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तीन दिन से प्रशासन तैयारियों में जुटा है। नगर निगम ने तारघर मैदान के चारों तरफ रंगाई-पुताई और सफाई कराई है। खेरिया हवाई अड्डे से माल रोड तक अतिक्रमण हटाए हैं। सड़कों की मरम्मत की गई है। तारघर मैदान पर भव्य मंच सजाया गया है। पूरा पंडाल केसरिया रंग में रंगा नजर आएगा। करीब 50 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रबुद्धजनों की सूची प्रशासन ने बनाई है। रविवार रात तक सभास्थल पर तैयारियां चलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें