फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा; 2027 चुनाव से पहले खेला ट्रंप कार्ड

Sat, 25 Jul 2026 04:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

CM Yogi in Agra :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दाैरे पर आगरा पहुंचे। फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दाैरान शहर को विकास कार्यों की साैगात भी दी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम आगरा पहुंचे। सीएम ने फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। रविवार को खंदारी कैंपस में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा और बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे जालौन से हेलिकॉप्टर से सीधे टाटा मैदान पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में सिर्फ एयरपोर्ट ही नहीं बनेगा, बल्कि इंटरनेशनल  एयरपोर्ट बनेगा। इस ओर कदम आगे बढ़ाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर के लिए आगरा में जमीन उपलब्ध कराई गई। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों की आमदनी बढ़ेगी। 

सीएम ने कहा कि आगरा स्मार्ट  सिटी के साथ, सेफ, फ्यूचर रेडी सिटी के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि जिस आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज ने शाैर्य दिखाया था, वहां समाजवादी पार्टी की सरकार मुगल म्यूजियम बना रही थी। हमारी सरकार ने वहां शिवाजी म्यूजियम बनाने का फैसला। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो जनप्रतिनिधि हैं, वह क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए लखनऊ और दिल्ली में पैरवी करते हैं, उन्हें लागू कराते हैं। 2017 से पहले यही संवाद नहीं था, जो लोग चुने गए थे, वे अपने विकास में व्यस्त थे, जनता का पैसा सैफई सिंडिकेट के लूट, खसोट और डकैती का माध्यम बन गया था। नाैजवान की नाैकरी पर डकैती, गरीब की योजना पर छीना झपटी, अन्नदाता को खुशहाली से दूर करना। समाजवादी पार्टी के लोग, उससे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ये पाप लगातार किया जा रहा था। इस पाप के चलते यूपी के नाैजवान के सामने पहचान का संकट था, अन्नदाता आत्महत्या के लिए मजबूर होता था, बेटी और व्यापारी दोनों असुरक्षित थे। आज डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर तबके के उन्नयन का काम कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें