फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ी आवासीय योजना: 450 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होंगी 10 टाउनशिप, सात अप्रैल को सीएम करेंगे शिलान्यास

Sun, 05 Apr 2026 10:45 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में बड़ी आवासीय योजना का सात अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ शिलान्यास कर सकते हैं। 5142 करोड़ रुपये की इस योजना को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
माैके पर निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी के शहरी विस्तार को नई ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात अप्रैल को आगरा आ सकते हैं। अटलपुरम योजना की लॉन्चिंग के साथ ही आगरा विकास प्राधिकरण ने एक साल से भी कम समय में रायपुर व रहनकलां में करीब 450 हेक्टेयर भूमि पर 10 टाउनशिप विकसित करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टाउनशिप के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों संग उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री आगरा विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी ग्रेटर आगरा योजना का भूमि पूजन करेंगे। करीब 5,142 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले इस क्षेत्र के साथ ही सीएम विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रायपुर-रहनकलां स्थित कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, मीडिया दीर्घा और सुरक्षा मानकों के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण और शिलापटों की तैयारी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें-UP: लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट में फिर बदलाव, अब इस स्टेशन तक होगा संचालन; 13 मई तक लागू रहेगी व्यवस्था



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें