फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्मार्ट सिटी' के काम से मुख्यमंत्री योगी खुश, आगरा की देश और प्रदेश में है यह रैंकिंग

Tue, 15 Sep 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में आगरा का देश में तीसरा और प्रदेश में पहला स्थान
  • मुख्यमंत्री ने 'स्मार्ट सिटी' के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में आगरा का स्थान पूरे देश में तृतीय एवं प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर हर्ष जाहिर करते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। 

विज्ञापन


विकास के लिए बढ़ाएं राजस्व संग्रह


मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व से मिला पैसा ही विकास का आधार है। इसमें वृद्धि करें। जिलाधिकारी हर पखवाड़े अलग-अलग विभागों की जीएसटी वूसली की समीक्षा करें। पंजीकरण की संख्या बढ़ाएं। जिनका पंजीकरण हुआ है, कैंप लगाकर उनको रिटर्न दाखिल करने का प्रशिक्षण दें। कोरोना के नियंत्रण के लिए हर जिले में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर को इस रूप में तैयार करें कि वह भविष्य में अन्य जरूरतों के लिए भी काम आए।

सांसद बघेल ने कहा - रियायती दरों पर मिले कोरोना का उपचार 

सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कोरोना मरीजों को निजी अस्पतालों में रियायती दरों पर उचपार मिलना चाहिए। उन्होंने यमुना पर बैराज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाए जाने की मांग रखी। साथ ही सिविल एन्क्लेव का काम तेजी से पूरा कराने के लिए कहा। देहात में टंकियों का पुनरुद्धार और बाजरा खरीद केंद्र खोले जाने की मांग रखी। गिरते भूजल की समस्या का उल्लेख करते हुए यमुनापार क्षेत्र के समग्र विकास केलिए कार्ययोजना बनाने की जरूरत बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उठाया नगला हवेली का मुद्दा 

उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नगला हवेली में पाइप लाइन होने पर भी पानी न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति और क्षेत्रों में भी है। पानी की टंकियां काम नहीं आ रही हैं। 

राम प्रताप चौहान ने यमुनापार के लिए मांगा पानी 

एत्मादपुर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि यमुनापार में पानी की समस्या का काफी हद तक हल हो चुका है। कुछ इलाकों में अभी भी दिक्कत है। इसके लिए समग्र योजना बननी चाहिए।  खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल ने कन्या विद्यालय की स्थापना शीघ्र कराने का अनुरोध किया। 

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक महेश गोयल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जितेन्द्र वर्मा के अलावा कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम प्रभु एन सिंह, सीडीओ जे रीभा, नगरायुक्त निखिल टी. फुंडे मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें