फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! सरकारी बसों में कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन, विभाग के साथ यात्री भी कर रहे लापरवाही

Mon, 14 Sep 2020 04:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

बिना मास्क के यात्रा करने में वह अपनी शान समझ रहे हैं। रविवार को अमर उजाला ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो कुछ ऐसे हालात नजर आए। जाहिर है कि सरकारी बसों के कारण भी संक्रमण फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
बिना मास्क के रोडवेज बस में यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। इसके बाद भी रोडवेज स्टैंड और बसों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यहां न लोगों को मास्क की फिक्र है और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल है।
विज्ञापन



लापरवाही में यात्री भी पीछे नहीं हैं। बिना मास्क के यात्रा करने में वह अपनी शान समझ रहे हैं। रविवार को अमर उजाला ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो कुछ ऐसे हालात नजर आए। जाहिर है कि सरकारी बसों के कारण भी संक्रमण फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें- घरों से कूड़ा उठाने के नाम पर धांधली की आशंका, एक महीने में कबाड़ हुए तीन करोड़ के स्कैनर
विज्ञापन


उखड़ गईं बल्लियां, नहीं होती स्क्रीनिंग 
अनलॉक में रोडवेज की शुरुआत हुई तो यात्री सुरक्षा का ख्याल रखा गया। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बस स्टैंड पर बल्लियां लगाई गईं। यात्री की स्क्रीनिंग के साथ ही उनका ब्योरा भी दर्ज किया जाता था। अब यहां बल्लियां उखड़ गई हैं। कहीं से भी यात्रियों को बस में सवार होने की छूट है। यात्रियों की स्क्रीनिंग भी नहीं की जा रही है। खुद चालक और परिचालक मास्क नहीं लगा रहे हैं। बस में अधिकांश यात्री भी बिना मास्क के ही नजर आते हैं। 
विज्ञापन

सैनिटाइज मशीन शोपीस बनी
लॉकडाउन अवधि में यात्रियों को बस में बैठने से पहले सैनिटाइज कराने के लिए लगाई गई मशीन अब शोपीस बनी हुई है। बस में बैठने से पहले खुद को सैनिटाइज करने के लिए इस मशीन का प्रयोग चालक, परिचालक के साथ ही यात्रियों ने भी करना बंद कर दिया है।


साथ ही बस स्टैंड के अलावा ईशन नदी तिराहा, जेल चौराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, भांवत चौराहा, करहल बाईपास चौराहा, सिंधिया तिराहा से भी चालक बसों में सवारियां बिठाते हैं। बस में कोरोना प्रोटोकाल से अधिक यात्री बिठाए जा रहे हैं। 

नियमों का पालन हो रहा है मैं खुद भी निरीक्षण करता हूं। चालक और परिचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश हैं, उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा बस स्टैंड पर एनाउंसमेंट करके यात्रियों को नियमों की जानकारी दी जा रही है। पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें