आगरा। यूपी और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को एक जून को सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालयों पर भी किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित होगा।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल से विन्देश, भगवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला देवहंस फतेहाबाद और मुस्कान, जीएस पब्लिक इंटर कॉलेज कुबेरपुर का चयन हुआ है। सीबीएसई बोर्ड से शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी सबलोक को लखनऊ में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। जिला स्तर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 20 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
हाईस्कूल
अभिषेक कुमार, लोकेश, अंतरिका राजपूत, राधिका, मयंक बाबू, नंदिनी कुशवाहा, वंशिका, दीपिका, अंशिका।
इंटरमीडिएट
काजल कुमारी, अंजलि, जतिन कुमार, सपना, राधिका, अभय प्रताप सिंह धाकरे, आराध्या वर्मा, खुशी जैन, यशिका, महिमा वर्मा, दक्ष कुशवाहा।