फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के दरवाजे पर शराब पीने से रोकने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना छत्ता के जीवनी मंडी क्षेत्र में घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर युवकों ने एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट और अभद्रता कर दी। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता संतोष देवी (60) ने बताया कि 26 मई की रात करीब 9 बजे पड़ोस के सेंतू, कुणाल, शिवम, पप्पू और उनका साथी अमित दो लोग के साथ उनके घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर उनकी पुत्री पूजा और पड़ोसी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। रात करीब 10 बजे आरोपियों ने दोबारा हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें