फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सलीम चिश्ती की दरगाह पर की चादरपोशी, कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

Sat, 29 Jan 2022 04:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा प्रवास के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेरागढ़ और फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की चादरपोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा प्रवास के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने खेरागढ़ कस्बे के एक मैरिज होम सभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इसके बाद भूपेश बघेल ने फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की और मन्नत का धागा बांधा। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में खेरागढ़ पहुंचे भूपेश बघेल एक घंटे तक रुके यहां रुके। मैरिज होम में जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भाजपा को किसान विरोधी बताया। योगी सरकार पर निशाना साधा कि यहां किसान खाद के लिए भी भटकने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि गोशाला में गायें मर रही हैं, लेकिन गोशाला का मालिक पैसे वाला हो रहा है।
 
भाजपा पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में 25 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन कोई भर्ती नहीं हुई। नौकरी मांग रहे छात्रों को पुलिस ने पीटा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मास्टर नहीं है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। पांच साल में किसानों की न आय दोगुनी हुई तो समर्थन मूल्य मिला।
विज्ञापन


सलीम चिश्ती की दरगाह पर बांधा मन्नत का धागा
सीकरी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत चाहर के लिए शनिवार को कस्बे में जनसंपर्क करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में चादरपोशी की। मन्नत का धागा बांधा। इस दौरान वे सीकरी चार हिस्सा, रसूलपुर एवं पतसाल ग्रामों में जनसंपर्क किया। कहा कि कांग्रेस सर्व समाज की पार्टी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें