फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परंपरागत खेलों के रंग में रंगा छलेसर परिसर, खिलाड़ियों ने दिखाई टीम भावना और जोश

विज्ञापन
आधुनिक खेलों के बढ़ते प्रभाव के बीच डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस
विज्ञापन
आगरा। आधुनिक खेलों के बढ़ते प्रभाव के बीच डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर (छलेसर) में शुक्रवार को भारतीय परंपरागत खेलों की अनूठी छटा देखने को मिली। खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, गिल्ली-डंडा, सतोलिया, पिट्ठू और लंगड़ी टांग जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि भारतीय खेल संस्कृति को भी जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज आवलखेड़ा, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, शारीरिक शिक्षा विभाग, आईएसएस विभाग, पालीवाल पार्क, फार्मेसी विभाग, एग्रीकल्चर विभाग सहित आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और दर्शकों ने भी पारंपरिक खेलों का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम खो-खो में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय ने शारीरिक शिक्षा विभाग को हराकर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता और माता भगवती देवी टीम उपविजेता रही।
रस्साकशी में बैकुंठी देवी टीम ने बाजी मारी, जबकि शारीरिक शिक्षा विभाग दूसरे स्थान पर रहा। गिल्ली-डंडा में माता भगवती टीम (आवलखेड़ा) विजेता बनी और बैकुंठी देवी टीम उपविजेता रही। सतोलिया व पिट्ठू प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दोनों स्पर्धाओं में बैकुंठी देवी टीम उपविजेता रही। लंगड़ी टांग प्रतियोगिता में माता भगवती देवी टीम (आंवलखेड़ा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की समग्र चैंपियनशिप शारीरिक शिक्षा विभाग (छलेसर परिसर) के नाम रही। वहीं गिल्ली-डंडा की पुरुष प्रतियोगिता में पालीवाल पार्क की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान प्रो. विजय चौधरी, प्रो. अनुपम सक्सेना, डॉ. महेश फौजदार, डॉ. सिंधुजा चौहान, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. उर्देव सिंह तोमर, डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. सत्येंद्र यादव, डॉ. रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें