फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समझौते से निपटाए जाएं चेक बाउंस के मुकदमे

Sat, 20 Jan 2024 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौते से निपटाए जाएं चेक बाउंस के मुकदमे
विज्ञापन

- सीजेएम ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। न्यायालयों में लंबित चल रहे चेक बाउंस के मुकदमे समझौते से निपटाने के लिए सीजेएम नम्रता सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चेक बाउंस के मुकदमे दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटाए जाएं। मुकदमे निपटाने के लिए दीवानी में तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत लगेगी।

सीजेएम ने कहा कि दीवानी परिसर में 22, 23 और 24 जनवरी को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विशेष लोक अदालत में चिन्हित किए गए लंबित मुकदमे दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे। समझौते से मुकदमे निस्तारित कराने के लिए मुकदमे सूचीबद्ध कराए जा रहे हैं। विशेष लोक अदालत के संबंध में पक्षकारों को संबंधित न्यायालयों से नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूचीबद्ध किए गए अधिक से अधिक मुकदमों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाए। इस मौके पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाराम भारती, एसीजेएम गौरव प्रकाश, एसके चौधरी, रवि कुमार सागर, विभा धामा, श्रेयांश निरंजन, जसीम खान, शिप्रा दुबे, गगनदीप, राजीव कुमार पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें