डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। सचल दल ने इन कॉलेजों में बीती परीक्षा में गड़बड़ी पकड़ी थी। सभी परीक्षाएं पर्यवेक्षकों की निगरानी में होंगी। परीक्षा के बाद पर्यवेक्षकों को रिपोर्ट भी विश्वविद्यालय प्रशासन को देनी होगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर और एमए, एमकॉम और एमएससी प्रथम और तृतीय सेेमेस्टर की परीक्षा संचालित हो रही हैं। इनके लिए 275 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से पांच केंद्र संवेदनशील हैं। ये आगरा के ही कॉलेज हैं। इन केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। ये प्रश्नपत्रों के पैकेट को अपनी निगरानी और उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने तक रहेंगे। प्रतिदिन की परीक्षाओं की ये रिपोर्ट भी देंगे।
ये बनाए गए पर्यवेक्षक
कॉलेज पर्यवेक्षक
- श्री रघुकुल महाविद्यालय बाकलपुर खेरागढ़ डॉ. मनीष शुक्ला, आगरा कॉलेज
-गुुरु निरंजना नंद महाविद्यालय इरादतनगर डॉ. सतीश कुमार, भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय
-किसान दिलीप सिंह बघेल मेमोरियल डिग्री कॉलेज, धनौली प्रो. उदयराज सिंह, सीएल जैन कॉलेज
-आरसी शर्मा डिग्री कॉलेज लादूखेड़ा डॉ. लोकेंद्र सिंह, भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय
-संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन जगनेर रोड डॉ. मुकेश बघेल, आईईटी खंदारी कैंपस