फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा कॉलेज में बनेगा संग्रहालय, 200 साल के दस्तावेज होंगे संरक्षित

विज्ञापन
आगरा काॅलेज में मंचासीन अति​थि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आगरा। आगरा कॉलेज के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए परिसर में ही संग्रहालय बनाया जाएगा। इसमें 200 साल के ऐतिहासिक दस्तावेज और स्मृतियों को सहेजा जाएगा। कॉलेज के द्विशताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ये बातें कहीं। वहीं समारोह में लोगों ने कॉलेज संस्थापक पंडित गंगाधर शास्त्री को नमन किया। इस मौके पर उनके वंशजों के आने से कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कॉलेज प्रशासन इसका प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पंडितजी दूरदृष्टा थे और आगरा काॅलेज के रूप में आधुनिक शिक्षा की नींव रख गए। 21 नवंबर 1823 में शुरू हुए विद्यालय की अब देश-दुनिया में पहचान है।
विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंडितजी के सपनों को पूरा करने के लिए शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी उठानी होगी। प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम ने कहा कि पंडितजी सिंधिया राजघराने के राजगुुरु थे और उन्होंने दान में मिली जमीन पर कॉलेज स्थापित किया। कॉलेज में संग्रहालय बनाने का प्रयास है, जिसमें पंडितजी और कॉलेज से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज, स्मृतियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान छावनी विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रो. पीबी झा, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. अमित अग्रवाल, प्रो. मृणाल शर्मा, प्रो. शरद भारद्वाज, प्रो. गीता माहेश्वरी, प्रो. अनुराधा नेगी, प्रो. सारिका यादव, प्रो. उमेश शुक्ला, प्रो. दीपक उपाध्याय, डॉ. गौरव कौशिक, डाॅ. अर्चना यादव आदि माैजूद रहे।
इन भवनों को हुआ लोकार्पण
- आचार्य चाणक्य परीक्षा भवन, गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता संस्थान, रविंद्रनाथ टैगोर विदेशी भाषा केंद्र, पंडित गंगाधर शास्त्री विद्या भाषा एवं संस्कृति अध्ययन केंद्र, ब्रज काैशलधाम संस्थान, डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक न्याय अध्ययन संस्थान, यूजीसी-एचआरडी एकेडमिक स्टाफ कॉलेज और गेस्ट हाउस।
कॉलेज से जुड़े कई नामचीन

- 100वें स्थापना पर ब्रिटिश सरकार के वायसराय अर्ल ऑफ रीडिंग कार्यक्रम में हुए शामिल।
- 125वें स्थापना दिवस पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद आए।
- 150वें स्थापना दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आए।
- 1931 में महात्मा गांधी ने दो दिन प्रवास कर छात्रों के बीच संबोधन किया।
- 1861 में देश का पहला विधि स्नातक छात्र दिया।
- पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा, मोतीलाल नेहरू समेत कई नामी हस्तियां कॉलेज के छात्र रहे।

वंशजों ने की पंडित गंगाधर शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग

आगरा। आगरा काॅलेज के द्विशताब्दी समारोह में पंडित गंगाधर शास्त्री की सातवीं और आठवीं पीढ़ी के वशंज भी पहुंचे। उन्होंने भारत सरकार से पंडितजी को भारत रत्न देने की मांग की। वंशजों ने कॉलेज प्रशासन को संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सौंपे। बिहार के औरंगाबाद जिले के करहरी गांव से आए श्याम दत्त मिश्रा ने बताया कि वह सातवीं पीढ़ी के सदस्य हैं। भतीजे प्रभाकर मिश्रा, आयुष मिश्रा और राेशन कुमार मिश्रा आठवीं पीढ़ी के सदस्य हैं। परदादा पंडित गंगाधर शास्त्री ग्वालियर के सिंधिया घराने के राजगुरु थे। 1956 से 1963 तक शास्त्री जी के वंशज पंडित रंगेश्वरनाथ मिश्रा और 1973 में पंडित शंभुनाथ मिश्रा यहां आते रहे। गांव में पंडित गंगाधर शास्त्री का युवा क्लब है। समारोह की जानकारी के बाद कॉलेज प्रशासन से उन्होंने संपर्क किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें