फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के तीसरे दिन दिया गया सूर्यदेव को सांध्यकालीन अर्ध्य

विज्ञापन
टूंडला के हजरतपुर में डूबते सूर्य को अर्ध्य देते व्रती महिलाएं - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। छठ पूजा का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। महिलाओं के 36 घंटे के निर्जला व्रत के 20 घंटे पूर्ण हो चुके हैं। शाम को डूबते सूर्यदेव को पहला अर्घ्य देकर उन्हें विदा किया और सुख-समृद्धि की कामना की गई। शनिवार को उगते सूर्य शुरू को प्रात:कालीन अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

छठ पूजा के तीसरे दिन षष्ठी को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य कार्तिक शुक्ल की षष्ठी के दिन दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा के तीसरे दिन शाम को सूर्यदेव पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं। इसीलिए संध्या अर्ध्य देने से प्रत्यूषा को अर्घ्य प्राप्त होता है। यज्ञशाला मंदिर पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत धारण करने वाली महिलाओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।
व्रती सोनी सिन्हा ने बताया कि शनिवार को सभी श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को प्रात: कालीन अर्घ्य देंगे। नगर की न्यू रेलवे कालोनी स्थित यज्ञशाला मंदिर, रैस्टकैंप, लाइनपार के अलावा आयुध उपस्कर निर्माणी में माता छठी की पूजा धूमधाम की मनाई जा रही है। ओईएफ हजरतपुर में महाप्रबंधक उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक राजीव कुमार के समक्ष छठ पूजा मनाया गया। व्रती महिलाओं ने एक छोटे से कुंड में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्याम सुंदर, वीरेंद्र पांडेय, शेखर आनंद, कलावती पांडेय, विनीता देवी और करन प्रजापति आदि ने पूजा की।
विज्ञापन

पूजा में इन चीजों का है विशेष महत्व
छठ पूजा सामग्री में बांस की तीन टोकरी, बांस या पीतल के तीन सूप, थाली, दूध और गिलास, चावल, लाल सिंदूर, दीपक, सब्जी व फलों में-नारियल, लछी, गन्ना, सुथनी, सब्जी और शकरकंदी, नाशपाती, नीबू, इसके साथ ही शहद, पानी, साबुत सुपारी, कैराव, कपूर, चंदन, मिठाई, प्रसाद के रूप में ठेकुआ, माल-पुआ, खीर-पूड़ी, सूजी का हलवा, चावल के बने लड्डू आदि।
होगी आतिशबाजी
युवाओं ने बताया कि दिवाली की तरह ही शनिवार सुबह सूर्य के उगने के साथ ही जैसे ही व्रती महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य देंगी, वैसे ही आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही मिष्ठान आदि का भी वितरण किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें