आगरा के थाना हरीपर्वत के एक मामले में छह साल बाद भी कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल नहीं किया जा सका। इस मामले में कोर्ट ने 16 दिसंबर को थाना हरीपर्वत को जेड रजिस्टर के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, बुढ़ान सैयद क्षेत्र के सतीश कुलश्रेष्ठ ने 24 मार्च 2018 को क्षेत्र के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने 22 अक्तूबर 2024 को आरोपपत्र कोर्ट न पहुंचने पर पुलिस आयुक्त, मुख्यमंत्री पोर्टल और सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी।
23 दिसंबर 2024 को पीड़ित सतीश ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।