फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाथरूम में मिली नौ वर्षीय बालक की लाश...चाची पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 13 Jan 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

नौ वर्षीय मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसकी लाश छत पर बने बाथरूम में मिली। मासूम की मां ने चाची पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
 
विज्ञापन
बाथरूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के प्रेम नगर में शनिवार की दोपहर घर की छत पर पतंग उड़ा रहे नौ साल के बालक आरव का शव बाथरूम में पड़ा मिला। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण करंट लगना आया है। मगर, बाथरूम में बिजली का बोर्ड नहीं था। पिता ने भाई की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पूजा वाली गली, प्रेमनगर निवासी घर के रमेश भूतल पर रहते हैं, जबकि पहली मंजिल पर छोटे भाई वीर सिंह का परिवार रहता है। रमेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उनका इकलौता बेटा आरव छत पर पतंग उड़ाने गया था। काफी देर बाद भी नहीं लौटा। इस पर पत्नी और बेटी देखने गए। मगर, आरव उन्हें नहीं मिला। पूछने पर भाई की पत्नी ने जानकारी से इन्कार किया। 

उन्हें लगा कि बेटा गली के दोस्तों के साथ चला गया होगा। शाम करीब चार बजे ताऊ का बेटा विशाल फिर से छत पर देखने गया। छत पर वीर सिंह का बाथरूम है। उसका दरवाजा आधा खुला था। बाथरूम में उसे आरव के पैर दिखाई दिए। वह अंदर गया तो आरव दीवार के सहारे फर्श पर बैठने वाली अवस्था में पड़ा था। वह चीखने लगा, उसकी चीख सुनकर वह लोग आरव को अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें