फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुष्कर्म और हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल

Sun, 27 Jul 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के कांसेपुर बंबा के पास 15 मई 2025 को हुई 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में बेवर थाना पुलिस ने विशेष पॉक्सो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस अपराध में किशोरी के सगे ममेरे भाई पर दुष्कर्म व हत्या, उसके जीजा पर भी दुष्कर्म व हत्या और मामा पर हत्या का आरोप है। अब इस मामले में अदालत में चार्ज फ्रेम की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

15 मई को बेवर थाना क्षेत्र के कांसेपुर बंबा के पास एक पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटकी किशोरी का शव मिला था। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि किशोरी की गला घोंटकर हत्या की गई थी और हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी को उसके ममेरे भाई करन (निवासी नवाबगंज, फर्रुखाबाद) और उसके जीजा मोंटी उर्फ राघवेंद्र (निवासी प्रेमपुर, बेवर, मैनपुरी) ने स्कूल जाने के बहाने बुलाया था। कांसेपुर बंबा के पास खेत में ले जाकर दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने अपने परिजनों से शिकायत करने की बात कही, तो डरकर उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी करन ने हत्या के बाद अपने पिता जितेंद्र (किशोरी के मामा) को बुलाया। जितेंद्र ने अपने बेटे और दामाद को बचाने के लिए शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उसने खुद पेड़ पर चढ़कर शव को फंदे पर लटकाया, जबकि करन और मोंटी ने शव को ऊपर उठाया।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी करन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जिसके पैर में गोली लगी थी। बाद में उसके पिता जितेंद्र और जीजा मोंटी उर्फ राघवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।



भरोसे का गला घोंटा था
जांच में यह भी सामने आया कि 16 वर्षीय मृतका की अपने ममेरे भाई करन से निकटता थी, जो उसकी नानी की मृत्यु के बाद मामा के घर आने-जाने के दौरान बढ़ी थी। किशोरी करन पर भरोसा करती थी। वारदात वाले दिन भी वह करन और उसके जीजा के साथ कोल्ड ड्रिंक और चाऊमीन की पार्टी के लिए गई थी, जहां उसकी इज्जत और जान दोनों ले ली गईं।
विज्ञापन

इस मामले में अब अदालत में अगली कार्यवाही की जाएगी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे और फिर मुकदमे की सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें