आगरा की जेल में बंद सट्टा किंग श्याम बोहरा के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह कार्रवाई छत्ता थाने में दर्ज केस में की गई है। इसमें पुलिस ने 70 सटोरियों के नाम खोले थे, लेकिन आरोपपत्र सिर्फ श्याम बोहरा के खिलाफ दिया है, उसके परिजन भी आरोपी हैं। चार्जशीट में उनका भी नाम नहीं है।
श्याम बोहरा पर चार्जशीट जुआ अधिनियम और आईटी एक्ट में लगाई गई है। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया, इसमें चार्जशीट अभी नहीं लगी है। मुकदमे में चंद्रेश भी आरोपी है जो बड़ा सटोरिया ही नहीं, मैच फिक्सर भी है। पुलिस ने उसे पकड़ने की ठीक से कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन
3 of 5
सट्टा किंग श्याम बोहरा को पकड़ कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच अभी जारी रखी है, लेकिन यह आगे बढ़ती नजर नहीं आ रही है। इनके रोल तीन महीने में भी तय नहीं हुए हैं। इतना तक साफ नहीं कर पा रही है कि पुलिस कि इन पर कार्रवाई होगी या नहीं। होगी तो कब।
4 of 5
investigation
सट्टा किंग के मामले में जांच का यह हश्र तब है, जबकि आला अफसरों की इस पर नजर है। सटोरियों के नाम खोले जाने के बाद विवाद हुआ था। कई लोगों ने पुलिस की कहानी को फर्जी बताया था। इसके बाद से पुलिस बैकफुट पर आ गई।
उधर, थाना जगदीशपुरा पुलिस ने चार सटोरिये पकड़े हैं, उनके पास से 27 हजार रुपये बरामद किए गए। देर रात उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने बैनारा फैक्ट्री के पास खाली स्थान पर छापा मारा था। इसके बाद चार लोगों को पकड़ लिया।