फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बटेश्वर चौकी प्रभारी की सर्विस पिस्टल गायब, इस तरह पकड़ में आया मामला; अब की जा रही जांच

Thu, 25 Jul 2024 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बटेश्वर चौकी प्रभारी की सर्विस पिस्टल गायब हो गई है। मामला पकड़ में आया तो महकमे में अफरातफरी मच गई। अब जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बटेश्वर चौकी प्रभारी राजबाबू यादव की सर्विस पिस्टल गायब होने से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई है। मामला पुराने प्रधान आरक्षक से नये प्रधान आरक्षक को चार्ज हस्तांतरण के दौरान मामला पकड़ में आया है। पिस्टल किस स्तर से गायब हुई है? इसकी जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


बाह थाने के प्रधान आरक्षक बिरेश कुमार का तबादला कानपुर नगर हुआ है। उनकी जगह पर अवधेश कुमार को नई तैनाती मिली है। मालखाने के चार्ज हस्तांतरण के दौरान बटेश्वर चौकी प्रभारी राजबाबू यादव को आवंटित पिस्टल नहीं मिली। पिस्टल गायब होने की बात सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पिस्टल गायब होने को लेकर पूछे जाने पर राजबाबू यादव ने बताया कि तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के बाद उन्होंने मालखाने में पिस्टल को जमा करा दिया था। पिस्टल किस स्तर से गायब हुई है, उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं तबादले पर गये प्रधान आरक्षक का कथन है कि पिस्टल राजबाबू को आवंटित है। उन्ही के पास से गायब हुई है। 
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। एसीपी बाह गौरव सिंह ने बताया कि पुराने प्रधान आरक्षक से नये प्रधान आरक्षक को चार्ज के समय पिस्टल गायब होने का मामला पकड़ में आया है। पिस्टल किस स्तर से गायब हुई है, की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें